आपके बगीचे को स्वर्ग बना देंगे ये रंग-बिरंगे फूल

1 – ज़िनिया (Zinnia) Zinnia के फूल लाल, गुलाबी, पीले, बैंगनी जैसे रंगों में होते हैं। मॉनसून में तेज़ी से बढ़ते हैं और बगीचे को जीवंत बना देते हैं।

2 – गुलमोहर (Gulmohar) गुलमोहर का पेड़ बरसात में लाल-नारंगी फूलों से भर जाता है। यह छाया भी देता है और सौंदर्य भी बढ़ाता है।

3 – गुलाब (Rose) मॉनसून में गुलाब की ग्रोथ बढ़ जाती है। हल्की प्रूनिंग और जैविक खाद से और भी अधिक फूल आते हैं।

4 – कॉस्मॉस (Cosmos) हल्के-फुल्के और रंगीन कॉस्मॉस के फूल तितलियों को आकर्षित करते हैं। बरसात में तेजी से खिलते हैं।

5 – चांदनी (Chandni) सफेद रंग और मीठी खुशबू वाला चांदनी का फूल कम धूप में भी बढ़ता है। मॉनसून में इसकी सुंदरता और बढ़ जाती है।

6 – पोर्टुलाका (Portulaca) 'मॉस रोज' नाम से मशहूर पोर्टुलाका बारिश और धूप में भी भरपूर खिलता है। इसके फूल बेहद आकर्षक होते हैं।

7 – गुड़हल (Hibiscus) गुड़हल धार्मिक और औषधीय महत्व का फूल है। मॉनसून में तेज़ी से बढ़ता है और खूब खिलता है।

8 – टेरेना (Torenia) टेरेना को ‘विशिंग प्लांट’ कहा जाता है। यह कम धूप में भी खिलता है और बालकनी के लिए परफेक्ट है।

9 – सदाबहार (Sadabahar) सदाबहार पूरे साल खिलता है लेकिन मॉनसून में इसकी ग्रोथ और भी तेज़ होती है। कम देखभाल में भी सुंदर लगता है।

10 – अपराजिता (Aparajita) अपराजिता की बेल मॉनसून में तेज़ी से फैलती है। इसके नीले और सफेद फूल पूजा व औषधीय प्रयोगों में उपयोगी होते हैं।