Miss India Tripura 2017 Rinky Chakma passes away – 29 साल की उम्र में कैंसर से जंग हारीं रिंकी चकमा, मॉडलिंग जगत में शोक

Miss India Tripura 2017 Rinky Chakma passes away मॉडल और मिस इंडिया त्रिपुरा 2017 रिंकी चकमा का 29 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह 2022 से कैंसर से जूझ रही थीं। 22 फरवरी को उनके एक फेफड़े ने काम करना लगभग बंद कर दिया था, जिसके बाद उन्हें इमरजेंसी में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 28 फरवरी को उन्होंने दम तोड़ दिया।

मिस इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ने दी श्रद्धांजलि:

मिस इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ने सोशल मीडिया पर रिंकी के निधन की दुखद खबर की पुष्टि की है। उन्होंने लिखा, “हमें अत्यंत दुख के साथ यह बताना पड़ रहा है कि फेमिना मिस इंडिया त्रिपुरा 2017 रिंकी चकमा का निधन हो गया। वह वास्तव में शानदार और स्ट्रॉन्ग महिला थीं, जो अपने लक्ष्य पर टिकी रहती थीं। फेमिना मिस इंडिया 2017 प्रतियोगिता में त्रिपुरा को रीप्रेजेंट करते हुए उनको मिस ब्यूटी विद ए पर्पस के खिताब से नवाजा गया था। यह उनके प्रभावशाली प्रयासों और दयालु भावना का प्रमाण था।”

Miss India Tripura 2017 Rinky Chakma passes away : सेलिब्स ने जताया दुख:

नेहा धूपिया, सेलिना जेटली, और कई अन्य सेलेब्स ने रिंकी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। नेहा धूपिया ने लिखा, “रिंकी के परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। दुनिया और भारत ने एक रत्न खो दिया है। उनके निधन की खबर सुनकर सचमुच सदमा लगा है। स्वर्ग में एक नई परी आई है।”

Miss India Tripura 2017 Rinky Chakma passes away : रिंकी की कैंसर से जंग:

रिंकी ने पिछले महीने ही अपने फैंस के साथ 2022 से कैंसर से जूझने की जानकारी दी थी। इंस्टाग्राम पर एक लंबी पोस्ट में उन्होंने बताया था कि उनके शुरुआती ऑपरेशन के बाद कैंसर उनकी सिर और बाद में उनके फेफड़ों तक फैल गया। साथ ही उन्होंने लोगों कैंसर का जारी इलाज जारी रखने के लिए पैसे दान करने की भी अपील की थीं।

Miss India Tripura 2017 Rinky Chakma passes away रिंकी चकमा: एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व:

रिंकी चकमा न केवल एक खूबसूरत मॉडल थीं, बल्कि एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व भी थीं। वह अपनी सामाजिक गतिविधियों और दयालु भावना के लिए भी जानी जाती थीं। उनका निधन एक अपूर्णनीय क्षति है।

Leave a comment