Makar Sankranti 2024 मकर संक्रांति के दिन ये खास उपाय करना ना भूलें, होगी धन की बरसात

Makar Sankranti 2024 मकर संक्रांति भारतीय हिंदू धर्म का सबसे महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है, जो पूरे भारतवर्ष में 15 जनवरी को मनाया जा रहा है। भारतवर्ष के विभिन्न हिस्सों में इस पर्व को अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है, इसलिए इसे “मकर संक्रांति” कहा जाता है।

Makar Sankranti 2024

makar sankranti 2024
makar sankranti 2024

हिन्दू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व माना जाता है, और इस दिन गंगा स्नान करना बहुत फायदेमंद होता है। मान्यता यह भी है कि मकर संक्रांति के दिन यदि विधि विधान के साथ कुछ विशेष उपाय किए जाएं, तो व्यक्ति को सकारात्मक लाभ प्राप्त होते हैं, जैसे कि नौकरी में आगे बढ़ावा, धन की वृद्धि और घर में खुशहाली। मकर संक्रांति के अवसर पर वास्तुशास्त्र के अनुसार, यदि कुछ विशेष नियमों का पालन किया जाए, तो व्यक्ति को सुख और समृद्धि मिलती है। इन नियमों को पूरा करने के लिए कुछ विशेष उपाय हैं, जिन्हें जानना आवश्यक है। चलिए, मकर संक्रांति के कुछ विशेष उपायों के बारे में जानते हैं।

गंगा स्नान करें

मकर संक्रांति के अवसर पर गंगा स्नान महत्वपूर्ण माना जाता है, इससे व्यक्ति मुक्ति प्राप्त करता है और उनके जीवन में पवित्रता और शुद्धता का आगमन होता है। इस स्नान को गंगा, यमुना, नर्मदा, क्षिप्रा जैसी कोई भी पवित्र नदी में करें। यदि आप इन स्थानों पर नहीं जा सकते, तो अपने घर में गंगा जल से स्नान करें और अपने आप को पवित्र बनाएं।

सूर्य देव को अर्घ्य दें

मकर संक्रांति के दिन, सूर्य की पूजा और अर्घ्य का विशेष महत्व होता है। यह आपके घर के दोषों को दूर करके, नौकरी, सुख-शांति, आरोग्य, दोषों से मुक्ति प्राप्त करवाता है। इसलिए, स्नान के बाद सूर्य देवता को अर्घ्य दें। ध्यान दें कि अर्घ्य में लाल चंदन, एक लाल फूल, गुलाब की पत्ती, गुड़ और तिल अवश्य शामिल करें और सूर्य मंत्र या गायत्री मंत्र का जप करके अर्घ्य देना चाहिए। इससे सूर्य देवता प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा आपके ऊपर सदैव बानी रहती है।

सूर्य देव के पीतल के प्रतीक

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन घर की पूर्व दिशा में पीतल से बने सूर्य देव के प्रतीक को स्थापित करें। सूर्य देव के पीतल के प्रतीक में 7 घंटियां लटका होना चाहिए, ताकि उ की ध्वनि को सुन सकें। इस प्रकार करने से ही शुभ परिणाम प्राप्त होगा। ध्यान देने की जरूरत है कि इस सूर्य के प्रतीक को लगाने के लिए लाल धागा का उपयोग करें।

हवन का महत्व

हवन का महत्व और लाभ धात्मिक और वैज्ञानिक दोनों रूपों में होता है. मान्यता है कि आम की लकड़ी में कपूर का हवन करने से रोग, दोषों से व्यक्ति को मुक्ति मिलती है.

सूर्य मंत्र का जाप

अपने आनंद, धन, पदोन्नति और धनवान जीवन की इच्छा के लिए, मकर संक्रांति के दिन सूर्यदेव को अर्घ्य देने के बाद, आपको विशेष रूप से 11 बार सूर्य मंत्र का जाप करना आवश्यक होगा। यदि आपके पास रुद्राक्ष की माला है तो यह उपाय और अधिक प्रभावी होगा।

खिचड़ी का दान

मकर संक्रांति को खिचड़ी का एक विशेष त्यौहार के रूप में भी जाना जाता है। इस दिन खिचड़ी को विशेष महत्व दिया जाता है। खिचड़ी का दान करने से शुभ फल मिलता है। इससे सूर्यदेव खुश होते हैं।

 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Hindi News Junction इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Leave a comment